गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कमलनाथ का आग्रह, राहुल का ‘संबल’ बनें कांग्रेस कार्यकर्ता

भोपाल : कमलनाथ ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि वे पार्टी नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में शामिल होकर गांधी का ‘संबल’ बनें। कमलनाथ ने आज अपनी एक्स पोस्ट में कहा, ”मध्यप्रदेश की जनता और कांग्रेस के कार्यकर्ता राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की अगवानी के लिए उत्साहित हैं। अन्याय, अत्याचार और शोषण के खिलाफ हम सबके नेता

राहुल गांधी जी पूरे देश में सड़कों पर उतरकर एक निर्णायक लड़ाई का ऐलान कर चुके हैं।” उन्होंने कहा कि वे मध्यप्रदेश की जनता और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से आग्रह करते हैं कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर राहुल गांधी का संबल और साहस बनें। उन्होंने दावा किया कि सभी मिलकर अन्याय के ख़िलाफ़ जारी इस महाअभियान को अंजाम तक पहुँचायेंगे।
कमलनाथ के पिछले कुछ दिन से कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की अटकलें जोरों पर थीं। ऐसे में उनके इस यात्रा में शामिल होने पर भी शंका के बादल छाए हुए थे। हालांकि दो दिन पहले उन्होंने इस यात्रा को लेकर आयोजित बैठक में वर्चुअली शामिल होकर इन अटकलों पर काफी हद तक विराम लगाने की कोशिश की थी।

साथ ही उन्होंने इस यात्रा में शामिल होने की भी बात कही थी। गांधी की यात्रा आगामी दो मार्च को मुरैना से मध्यप्रदेश में प्रवेश करेगी। यात्रा के सिलसिले में श्री गांधी छह मार्च तक मध्यप्रदेश में रहेंगे। छह मार्च को उनकी यात्रा रतलाम के सैलाना के रास्ते राजस्थान में प्रवेश कर जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *