गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कमलनाथ की अपील, राहुल की यात्रा में शामिल हो जनता

भोपाल : राहुल गांधी की कल से मध्यप्रदेश में शुुरु हो रही ‘भारत जोड़ाे न्याय यात्रा’ के पहले राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि वे बड़ी से बड़ी संख्या में यात्रा में शामिल हों। कमलनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, ‘हमारे नेता श्री राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा कल 2 मार्च को मुरैना से मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी। यह यात्रा भारत के सभी वर्गों को न्याय देने की यात्रा है। यह जन जागरण और नया भारत रचने के सपने की यात्रा है। देश में बड़े पैमाने पर फैलती बेरोजगारी, किसानों के साथ हो रहे अन्याय, दलित पिछड़े और आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार और देश में चल रही लोकतंत्र खत्म करने की कोशिशों के खिलाफ यह यात्रा निकाली जा रही है।’
उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा कि इस यात्रा में श्री गांधी सीधे जनता से संवाद करेंगे और अपने मन की बात करने के बजाय प्रदेश की जनता के हाथ में माइक थमाकर उसे अपनी बात कहने का मौका देंगे। इसी क्रम में उन्होंने कहा कि वे प्रदेश की जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हैं कि वे बड़ी से बड़ी संख्या में यात्रा में शामिल हों और हिंदुस्तान के साथ न्याय की आवाज बुलंद करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *