गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कमलनाथ का भाजपा पर हमला

भोपाल : मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में नेतृत्व को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आज हमला बोला है। कमलनाथ ने सोशल मीडिया के जरिए कहा, ”मप्र में भाजपा चुनाव के लिए नेतृत्व का चेहरा भी बाहर का दिखा रही है। प्रचार के लिए मंत्री और विधायक भी बाहर से ला रही है, बाहरियों काे ज्यादा महत्व देने के कारण संगठन में भी आपस में ठनी हुयी है, मतलब सब कुछ बाहर से, ये भाजपा के सत्ता से बाहर जाने के स्पष्ट संकेत हैं। अब क्या भाजपा मतदाता भी बाहर से लाएगी, क्योंकि मप्र के सतर्क मतदाता तो अब इनके झांसे में नहीं आने वाले और न ही भाजपा को कोई चुनावी घपला करने देंगे। इस बार मप्र का हर मतदाता सजग है क्योंकि इस चुनाव से उसका और मप्र का भविष्य तय होना है।” राज्य में इस वर्ष के अंत में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं और इसके लिए दोनों ही दल अपनी तैयारियां तेज करते जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *