गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कंगना रनौत ने ट्विटर को बताया बेस्ट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने ट्विटर को बेस्ट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बताया है।
कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर ट्विटार की तारीफ है।कंगना ने ट्विटर को बेस्ट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बताया है।कंगना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने ट्विटर के बारे में अपने विचार रखे। पोस्ट में कंगना ने ट्विटर की नई पॉलिसी की तारीफ की है।
इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए कंगना ने कहा, ट्विटर सबसे अच्छा सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म है। यह बौद्धिक और वैचारिक रूप से प्रेरित है, बजाए फैशन या लाइफ स्टाइल के बारे में। हालांकि, मैं इसका प्रोसेस कभी नहीं समझ पाई, जिसके जरिए केवल कुछ लोग वेरीफाई होते हैं। वेरिफिकेशन का क्राइटेरिया आधार कार्ड पर आधारित होना चाहिए, जिनके पास आधार कार्ड है उन्हें आसानी से वैरिफिकेशन मिलना चाहिए।
अपने पोस्ट में कंगना ने लिखा, ब्लू टिक के लिए कुछ पैसे चार्ज करने का फैसला अच्छा है, इससे प्लैटफॉर्म को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। अब दुनिया में कोई भी फ्री लॉन्च नहीं होते हैं। अगर ये सारे प्लेटफॉर्म आपको फ्री में सुविधाएं देंगें तो भला पैसे कैसे आएंगे। ऐसे में ब्लू टिक के लिए पैसे लेने का फैसला बिल्कुल सही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *