गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कंगना ने वीडियो जारी कर थप्पड़ मारे जाने की पुष्टि की

चंडीगढ़ : फिल्म अभिनेत्री और हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय क्षेत्र से नवनिर्वाचित सांसद कंगना रनौत ने वीडियो जारी कर गुरुवार को चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर एक महिला सुरक्षाकर्मी द्वारा उन्हें थप्पड़ मारने की पुष्टि की है।
सुश्री कंगना ने वीडियो में कहा कि उन्हें मीडिया और शुभचिंतकों के फोन आ रहे हैं, वह ठीक हैं । उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर जब वह सुरक्षा जांच के दौरान जा रही थी, उसी दौरान महिला सुरक्षा कर्मी ने उन्हें थप्पड़ मार दिया।
उन्होंने कहा, “ जब मैंने सुरक्षा कर्मी से पूछा कि उसने ऐसा क्यों किया, इसके जवाब में महिला ने कहा कि वह किसान आंदोलन की समर्थक है। पंंजाब में आतंकवाद का माहौल बन रहा है, उसको कैसे रोका जाये। ”
केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) में तैनात महिला कुलविंदर कौर भी चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर वायरल वीडियो में बोल रही है कि किसान आंदोलन के दौरान कंगना ने कहा था कि यह धरने पर सभी महिलायें 100-100 रुपये लेकर बैठी हैं, उस दौरान उसकी मां भी वहीं थी, जिससे वह खफा थीं।
गौरतलब है कि गुरुवार को कंगना रनौत को सुरक्षा जांच के दौरान महिला सीआईएसएफ सुरक्षा कर्मी ने थप्पड़ जड़ दिया था। कंगना ने हालांकि इस मामले में चंडीगढ़ में कोई शिकायत दर्ज नहीं करायी है। इसके बाद कंगना दिल्ली के लिये रवाना हाे गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *