गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कानपुर आउटर खत्म, पुलिस कमिश्नरेट में शामिल

कानपुर। सरकार ने गुरुवार को कैबिनेट में एक अहम फैसला लिया। कानपुर आउटर समेत लखनऊ और वाराणसी के आउटर व ग्रामीण इलाको की व्यवस्था खत्म कर उन्हें पुलिस कमिश्नरेट में शामिल कर दिया गया। इस फैसले के बाद अब कानपुर आउटर कानपुर पुलिस कमिश्नरेट का ही हिस्सा होगा। जो की पुलिस कमिश्नर के कार्यक्षेत्र में शामिल होगा। सरकार के इस फैसले के बाद एसपी कानपुर आउटर, एडीशनल एसपी कानपुर आउटर के पद समाप्त हो जायेंगे। इनकी जगह डीसीपी और एडीसीपी की तैनाती होगी। वही सीओ अब एसीपी होंगे। हालांकि जब तक इसका शासनादेश नही आता आउटर और ग्रामीण की व्यवस्था लागू रहेगी
14 थाने जुड़ेंगे कमिश्नरेट में बढ़ेगी चुनौती
कानपुर पुलिस कमिश्नरेट 25 मार्च 2021 में गठित हुआ था। उस समय कमिश्नरेट के पास 34 थाने आए थे बाद में चार नए थानों के बाद संख्या 38 हो गई। वही कानपुर आउटर में 11 थाने थे। जिसके बाद तीन महिला थाने बनाए गए। इसके बाद कुल थानों की संख्या 14 हो गई। अब ये 14 थाने कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में जुड़ेंगे। जिसके साथ ही कमिश्नरेट के थानों की संख्या 52 होगी। इसी के साथ कमिश्नरेट की चुनौती भी बढ़ेगी क्योंकि हाल में ज्यादातर बड़ी घटनाएं कानपुर आउटर में ही घटित हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *