गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कर्नाटक चुनाव: प्रियंका गांधी वाड्रा ने रोड शो किया

मैसूर : प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को यहां कृष्णराजनगर में एक विशाल रोड शो किया और लोगों से उन्हें लूट रही कर्नाटक सरकार को बदलने का आग्रह किया। वाड्रा ने एक विशेष रूप से डिजाइन किए गए वाहन के ऊपर खड़े होकर, सड़क के दोनों ओर और आस-पास की इमारतों में खड़े लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया तथा एक प्रशंसक के लिए सेल्फी ली।
रोड़ शो में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता ढोल की थाप पर और पार्टी के झंडे को फहराते हुए चल रहे थे। प्रियंका ने कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला और अन्य लोगों के साथ सड़क पर खड़े कुछ प्रशंसकों से भी हाथ मिलाया। इससे पहले एक जनसभा में प्रियंका ने कर्नाटक की बसवराज बोम्मई सरकार पर राज्य से 1.5 लाख करोड़ रुपये लूटने का आरोप लगाया
कर्नाटक में मतदान 10 मई को और मतगणना 13 मई को होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *