नागपुर : महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता अजीत पवार ने शुक्रवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि उच्चतम न्यायालय का फैसला होने तक हम उनके क्षेत्र में एक इंच भी जमीन नहीं जाने देंगे। श्री पवार ने श्री बोम्मई के गुरुवार को दिये गये उस बयान पर यह टिप्पणी की जिसमें कहा गया था कि वह एक इंच भी जमीन नहीं देंगे।
इस मुद्दे पर आक्रामक हुए श्री पवार ने संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कर्नाटक सरकार को यह चेतावनी दी।
कर्नाटक को एक इंच भी जमीन नहीं मिलेगी
