मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन फिल्म चंदू चैंपियन में काम करते नजर आयेंगे। कार्तिक आर्यन की हाल ही में फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ प्रदर्शित हुयी है। कार्तिक आर्यन ने अपने आने वाली फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ का एलान किया। ।इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला और कबीर खान द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित किया जायेगा। ‘चंदू चैंपियन’ का निर्देशन कबीर खान द्वारा किया जाएगा।
फिल्म चंदू चैंपियन की कहानी एक खिलाड़ी की असाधारण असल जीवन की कहानी है, जिसमें उसकी कभी हार न मानने की भावना को दर्शया गया हैं। कार्तिक इस फिल्म में चंदू का किरदार निभाएंगे।फिल्म चंदू चैंपियन 14 जून 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
चंदू चैपिंयन में काम करेंगे कार्तिक आर्यन
