गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

‘भूल भुलैया 2’ हिट होने पर भी कार्तिक ने नही बढ़ाई फीस

Karthik did not increase fees even after 'Bhool Bhulaiyaa 2' was a hit

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन का कहना है कि उन्होंने भूल भुलैया 2 की सफलता के बाद अपनी फीस नहीं बढ़ाई है। कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई है। इस फिल्म की सफलता के बाद से चर्चा है कि कार्तिक आर्यन ने अपनी फीस बढ़ाने का फैसला कर लिया है। कहा जा रहा है कि कार्तिक पहले एक फिल्म के लिए 15 से 20 करोड़ रुपए चार्ज करते थे, लेकिन अब वह एक फिल्म के लिए इससे ज्यादा फीस लेने वाले हैं। कहा जा रहा है कि कार्तिक ने अपनी फीस को बढ़ाकर 35 से 40 करोड़ रुपए कर दिया है।

कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया के जरिए इन खबरों पर रिएक्ट किया है और बताया कि उन्होंने अपनी फीस नहीं बढ़ाई है। कार्तिक ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘प्रमोशन हुआ है लाइफ में। इंक्रीमेंट नहीं।’ कार्तिक की आने वाली फिल्मों में ‘शहजादा’,’फ्रेडी’ और ‘सत्यनारायण की कथा’ शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *