गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

करुणाधाम करवाएगा 64 मरीजों का निशुल्क ऑपरेशन

देवास : मध्यप्रदेश के देवास जिले में आयोजित नि:शुल्क नेत्र शिविर में आज दो पचास से अधिक नेत्र रोग के मरीजों ने लाभ लिया। करुणाधाम आश्रम द्वारा देवास की तहसील खातेगाँव के ग्राम करोंदमाफी में नि:शुल्क नेत्र और स्त्री रोग जाँच एवं उपचार शिविर में 363 मरीज शामिल हुए। इसमें नेत्र रोग के 253 मरीजों ने लाभ अर्जित किया। इनमें से 64 मरीजों का ऑपरेशन करुणाधाम आश्रम द्वारा निशुल्क करवाया जाएगा। शिविर में स्त्री रोग के 110 मरीज भी लाभान्वित हुए।
आश्रम के पीठाधीश्वर सुदेश शांडिल्य महाराज ने बताया कि संस्था द्वारा निरंतर सेवा कार्य किया जाता है। इसी क्रम में यह स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. मनोहर कुमार अजवानी, डॉ. अनुषा अजवानी, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रियंका जैन, डॉ. अलका जैन और डॉ. राधिका बंसल ने सेवाएं दी। शिविर से आसपास के लगभग 21 ग्रामवासियों को लाभ मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *