गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कासगंज: गौकशी कर रहे तस्करों की पुलिस के साथ मुठभेड़, दो घायल

कासगंज : उत्तर प्रदेश में कासगंज में गंजडुंडवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत जंगल में गौकशी कर रहे बदमाशों की पुलिस के साथ हुई मुठभेड में दो घायल हो गये हैं जबकि एक भागने में कामयाब हो गया है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि गंजडुण्डवारा थाना क्षेत्र के गडका गांव के जंगलों मे कुछ गौ तस्करों द्वारा गाैकशी किये जाने की सूचना मिली थी जिसके बाद मंगलवार देर रात थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो गौ तस्करों को गौकशी करते पाया। पुलिस के इलाके में होने की जानकारी लगते ही बदमाशों ने भागने का प्रयास किया और भागते दो बदमाशों को रोकने के लिए हाशिम और इरफान के पैर पर पुलिस की ओर से गोली मारी गयी ।

इस बीच मची भगदड़ और अंधेरे का फायदा उठाते हुए तीसरा गौ तस्कर इमरान भागने में कामयाब हो गया। पुलिस ने बताया कि इमरान की धरपकड़ के लिए टीमें लगा दी गयीं हैं। कासगंज के अपर पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र दुबे ने बताया कि दो गौकशी करने वाले बदमाशों हाशिम और इरफ़ान के पैर मे गोली लगी है दोनों को गिरफ्तार किया गया है ।थाना गंजडुंडवारा छेत्र के गडक़ा गॉव मे बीती रात थाना गंज डुंडवारा पुलिस ने इस एनकाउंटर को अंजाम दिया है ।
दोनों गिरफ्तार गौ तस्करों के कब्जे से दो तमंचे, 4 खोखा कारतूस, 2 जिन्दा कारतूस, 1.25 कुंतल प्रतिबंधित गौ मांस, गौ कशी करने वाले उपकरण 05 चाक़ू, 03 कुल्हाड़ी, 02लकड़ी के गुटके, 01 तराजू, 01 रस्सी बरामद की है । एक फरार अभियुक्त इमरान की गिरफ़्तारी के लिये टीमें बनायीं गयी हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *