गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मोदी को रिकॉर्ड मतों से विजयी बनायेंगे काशीवासी

लखनऊ : योगी आदित्यनाथ ने भरोसा व्यक्त किया कि वाराणसी के मतदाता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लोकसभा चुनाव में रिकार्ड मतों से विजयी बनायेंगे।
मोदी ने मंगलवार को वाराणसी से तीसरी बार नामांकन किया। नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। श्री याेगी ने एक्स पर पोस्ट किया “ 140 करोड़ भारतीयों के सुख, समृद्धि और संतुष्टि के लिए साधनारत, भारत के ‘अमृतकाल के सारथी’ आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने आज लोकसभा चुनाव के लिए वाराणसी से अपना नामांकन किया।”
उन्होने लिखा कि हर काशीवासी अपने गौरव, अपने प्रिय सांसद आदरणीय प्रधानमंत्री जी को रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाने के लिए पूरे मन और पूरी ऊर्जा के साथ प्रतिबद्ध है। हर हर महादेव! हर हर गंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *