गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कश्मीर पुलिस ने सुलझाया हिट एंड रन मामला

श्रीनगर : केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोमवार को हिट एंड रन का मामला सुलझाकर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में चार व्यक्तियों की जान चली गयी थी। यह हादसा 22 सितंबर को उस वक्त हुआ, जब उजरू से आ रहे एक अज्ञात ट्रक ने अखरोट फैक्ट्री के पास काजीगुंड में एक मारुति वैन को टक्कर मार दी। वैन बनिहाल की ओर जा रही थी। वैन में सवार चार लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक को लेकर मौके से फरार हो गया था।
काजीगुंड थाना में कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया और जांच शुरू की। जांच के दौरान, कुलगाम पुलिस ने सीसीटीवी, टोल प्लाजा, टेलीकॉम और अन्य उपयोगी एप्लिकेशन और सेवाओं से साक्ष्य एकत्र किए और अनंतनाग निवासी आरिफ अहमद इलाही को गिरफ्तार किया। उसका वाहन भी बरामद कर लिया। इस मामले से संबंधित जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *