गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कश्मीर घाटी के तापमान में आई गिरावट

श्रीनगर : कश्मीर घाटी में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गयी और श्रीनगर में तापमान शून्य से 4.0 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को यह जानकारी दी।
मौसम विभाग ने बताया कि जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में सोमवार को तापमान शून्य से 4.0 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया, जो इस मौसम के दौरान सामान्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस कम है।
स्वतंत्र मौसम पर्यवेक्षक फैजान आरिफ ने यूनीवार्ता को बताया कि रात में आसमान साफ रहने के बीच आज का न्यूनतम तापमान कश्मीर घाटी में पिछले 26 दिनों में सबसे कम दर्ज किया गया है।
उत्तरी कश्मीर में प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग में रविवार को मौसम का सबसे कम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जबकि सोमवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 11.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो इस अवधि के दौरान यह सामान्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस कम रहा।
दक्षिण कश्मीर के पर्यटन स्थल पहलगाम में न्यूनतम तापमान में गिरावॉ दर्ज की गयी। यहां का तापमान शून्य से 10.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात शून्य से 4.0 डिग्री सेल्सियस नीचे था, जो सामान्य से 5.0 डिग्री सेल्सियस कम है।
श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर काजीगुंड में न्यूनतम तापमान एक दिन पहले शून्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस नीचे के मुकाबले सोमवार को शून्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज हुआ जबकि कोकेरनाग में सोमवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि रविवार को तापमान शून्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था। यह तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस कम रहा।
कुपवाड़ा में सोमवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 5.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि एक दिन पहले यह शून्य से 4.7 डिग्री सेल्सियस नीचे था, जो इस अवधि के दौरान तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री कम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *