गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कैट ने फ्लिपकार्ट पर अवैध रूप से तेजाब बेचने का आरोप लगाया

कानूनी कार्रवाई के लिए दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा से किया आग्रह
नई दिल्ली :
कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ने आज ई-कॉमर्स की विदेशी कंपनी फ्लिपकार्ट के ख़िलाफ़ कारवाई करने की माँग करते हुए कहा की मीडिया के माध्यम से यह ज्ञात हुआ की दिल्ली में एक नाबालिग लड़की पर तेजाब फेंकने वाले दोषियों ने फ्लिपकार्ट के पोर्टल से तेजाब खरीदा था।
कैट के राष्ट्रीय महामंत्री श्री प्रवीन खंडेलवाल ने दिल्ली के पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा से मामले का तत्काल संज्ञान लेने और फ्लिपकार्ट के खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू करने का आग्रह किया है क्योंकि एसिड बेचना पूरी तरह से अवैध है और उचित नियम और कानून की पालना के बाद ही ऐसा किया जाना चाहिए जिसका प्रथम दृष्टि में पालन नहीं करना दिखाई देता है ।
कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीसी भरतिया ने कहा, अगर यह घटना एक छोटे दुकानदार/किराना स्टोर द्वारा किया गया होता, तो पुलिस ने दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज किया होता, हालांकि, ई-कॉमर्स संस्थाएं जैसे कि अमेज़ॅन और फ्लिपकार्ट जो आदतन अपराधी हैं, उनके ख़िलाफ़ कोई कारवाई नहीं होती और वे आसानी से छूट जाते हैं। सरकार को ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस कंपनियों के लिए नियम सख्त करने चाहिए और उन्हें इस तरह की चूक के लिए जवाबदेह बनाना चाहिए।
दोनों व्यापारी नेताओं ने आगे कहा कि ई कॉमर्स कम्पनियों को पहले लाइसेंस जारी किया जाना चाहिए जिसमें उन्हें इस तरह की चूक के लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। ऐसी चूक के मामले में उनके ई-कॉमर्स लाइसेंस को रद्द करने सहित उन पर भारी जुर्माना लगाया जाना चाहिए। उन्हें आईटी अधिनियम की धारा 79 के पीछे छिपने की अनुमति नहीं दी जा सकती है क्योंकि वो मध्यस्थ नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *