गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कटनी : फैक्ट्री में भीषण आग

कटनी : मध्यप्रदेश के कटनी जिले स्थित एक फैक्ट्री में आज सुबह लगी आग ने कुछ ही देर में भीषण रूप धारण कर लिया।
शुरुआती जानकारी के अनुसार अग्निकांड में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बरगवां क्षेत्र स्थित एक प्लास्टिक फैक्ट्री में सुबह लगभग नौ बजे आग लग गई। आग का कारण अभी तक पता नहीं चला है, लेकिन आग शार्ट सर्किट से लगने की आशंका जताई जा रही है। आग के कारण फैक्ट्री में रखा कच्चा-पक्का सभी तरह का माल जलकर खाक हो गया। फिलहाल नुकसान का आंकलन नहीं किया गया है, लेकिन वह करोड़ों में होने की आशंका है। भीषण आग की जानकारी मिलते ही मौके पर फायरब्रिगेड पहुंच गईं। थाना प्रभारी विजय विश्वकर्मा ने बताया कि सुबह अचानक फैक्ट्री खुलने से पहले ही धुआं निकलने लगा था। आग किन कारणों से लगी है यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने के प्रयास में जुटी हैं। फैक्ट्री बंद होने के कारण किसी प्रकार की जनहानि की कोई सूचना नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *