गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कौशांबी : सर्पदंश से बहन की मौत भाई की हालत गंभीर

कौशांबी : उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के सराय अकिल थाना क्षेत्र स्थित अतरसुइया गांव में बीती रात घर के अंदर सो रहे भाई बहन को सांप ने डस लिया। गंभीर हालत में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार इलाज के दौरान के बहन की मृत्यु हो गई जबकि भाई का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर किंतु स्थिर बतायी गयी है।
अतरसुइया गांव में बीती रात घर में सो रहे भाई बहन को सांप ने डस लिया। परिजनों ने तत्काल दोनों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां बहन राधा (8 साल) की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। भाई की हालत गंभीर होने पर उसे प्रयागराज स्थित स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसका अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *