मुंबई : कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को कहा कि भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के प्रमुख और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (केसीआर) महाराष्ट्र में पार्टी का विस्तार करने के लिए दौरा कर रहे हैं लेकिन उन्होंने अपने ही राज्य में लोगों का विश्वास खो दिया है और उनका सामना नहीं कर सकते हैं।
महाराष्ट्र में मराठवाड़ा के अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के प्रभारी एसए संपत कुमार ने आरोप लगाते हुए कहा कि श्री राव अपने गृह राज्य में पूर्ण रूप से विफल रहे हैं। संपत ने सवाल किया कि जब केसीआर अपने गृह राज्य में पूर्ण रूप से विफल रहे हैं, अपने लोगों का भरोसा खो चुके हैं और उनका सामना नहीं कर सकते हैं तो वह महाराष्ट्र के लोगों का भला कैसे कर सकते हैं?
उन्होंने कहा कि यह सोचना कि अन्य राज्यों में गतिविधियां करने से उनके गृह राज्य की विफलता छुप हो जाएगी हैं तो यह सरासर मूर्खता है। उन्होंने कहा कि एक ओर केसीआर महाराष्ट्र का दौरा कर रहे हैं और दूसरी ओर बीआरएस के कई बड़े नेताओं की सोमवार को नयी दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सांसद राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल होने का अनुमान है।
संपत ने कहा कि “यह तेलंगाना में बीआरएस सरकार की पूर्ण विफलता का संकेत देता है। लोगों का बीआरएस सरकार से भरोसा उठ गया है और आगामी तेलंगाना विधानसभा चुनाव में उसे कांग्रेस पार्टी मात देगी।”
केसीआर ने जनता का विश्वास खो दिया
