गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

केजरीवाल और मान ने किए रामलला के दर्शन

नई दिल्ली : अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को अयोध्‍या पहुंचकर भगवान श्रीराम मंदिर में रामलला के दर्शन किए। केजरीवाल ने ‘एक्स’ पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा “माता-पिता और अपनी धर्मपत्नी के साथ आज अयोध्या जी पहुँचकर श्रीराम मंदिर में रामलला जी के दिव्य दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर भगवंत जी एवं उनका परिवार भी साथ रहा।

सबने मिलकर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम जी के दर्शन किए एवं देश की तरक़्क़ी के साथ समस्त मानवता के कल्याण की प्रार्थना की। प्रभु श्री रामचंद्र जी सबका मंगल करें। जय श्री राम।” उल्लेखनीय है कि अयोध्‍या में पिछले महीने 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व में नवनिर्मित राम मंदिर में ‘श्री रामलला’ की प्राण प्रतिष्ठा की गयी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *