गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

केजरीवाल दोहरे चरित्र वाला व्यक्ति

जयपुर : सीपी जोशी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर दिए गये बयान ’’अनपढ लोग आज देश चला रहें है’’ पर पलटवार करते हुए उन्हें दोहरे चरित्र वाला महाभ्रष्ट व्यक्ति बताया है। जोशी ने अपने बयान में कहा कि केजरीवाल को देश के प्रधानमंत्री के लिए इस प्रकार के शब्दों का प्रयोग नहीं करना चाहिए। उन्हें अपने पद की गरिमा का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा केजरीवाल के शासन में दिल्ली की जो बदतर स्थिति हुई है वह जनता से छुपी नहीं है। दिल्ली में बड़ा शराब कांड हुआ, चिकित्सा और शिक्षा व्यवस्था, मौलवियों को वेतन दिया जा रहा है, इनके अनेक मंत्री भ्रष्टाचार के आरोप में जेल की हवा खा रहे है।
उन्होंने कहा “केजरीवालजी अपना चेहरा आईने में देखिए आपने किस प्रकार दिल्ली की जनता को लूटने और गुमराह करने का काम और खुद के लिए शीशमहल बनाने का काम किया है, यह दोहरे चरित्र वाला चेहरा अब दुनिया के सामने है।” जोशी ने कहा जब भी राष्ट्रहित में कोई फैसला लिया जाता है तो केजरीवाल की पार्टी देश के खिलाफ खड़ी नजर आती है, चाहे राम मंदिर हो, धारा 370 हो, चाहे तीन तलाक हो। ये वही लोग है जो देश में शांति नही बल्कि आग लगाना चाहते है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में देश में जो बदलाव नौ सालों में आया है उसे देश की जनता ने न सिर्फ देखा बल्कि महसूस भी किया है, दुनिया में भारत का वैभव बढ़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *