गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

केरल सरकार का बजट आज

तिरुवनंतपुरम : के.एन. बालगोपाल सोमवार को राज्य विधानसभा में वित्त वर्ष 2024-25 के लिए बजट पेश करेंगे। पिनाराई विजयन के नेतृत्व में दूसरी बार गठित मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) सरकार का यह तीसरा पूर्ण बजट पेश होगा। बालगोपाल ने कहा कि सरकार मौजूदा आर्थिक मंदी के मद्देनजर आम लोगों पर बोझ डाले बिना अतिरिक्त संसाधन जुटाने के लिए साहसिक कदम उठा सकती है। बजट में राजस्व बढ़ाने के प्रस्ताव होंगे, क्योंकि केंद्र सरकार द्वारा कथित तौर पर लगाए गए वित्तीय प्रतिबंधों सहित विभिन्न कारणों से राज्य गंभीर वित्तीय संकट का सामना कर रहा है। इससे पहले, सदन ने केंद्र के खिलाफ सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया, जिसमें आरोप लगाया गया कि राज्यों का आर्थिक रूप से गला घोंटकर देश के संघीय ढांचे को नष्ट किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *