नयी दिल्ली : खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के नयी दिल्ली के कनाॅटप्लेस (सीपी) शाेरुम में खादी इंडिया ने गांधी जयंती पर रिकार्ड 1.34 करोेड़ रुपए की बिक्री दर्ज की है।
केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय ने गुरुवार को यहां बताया कि इस वर्ष दो अक्टूबर को खादी इंडिया के सीपी शोरुम ने एक बार फिर एक ही दिन में खादी की बिक्री का नया कीर्तिमान बनाया है। गांधी जयंती पर खादी इंडिया शोरूम ने 1.34 करोड़ की रुपये की बिक्री दर्ज की है। पिछले वर्ष दो अक्टूबर को 1.01 करोड़ रुपए की बिक्री की गयी थी।
गांधी जयंती पर दिल्ली में खादी इंडिया की बिक्री 1.34 करोड़ रुपए
