गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

खरगोन पुलिस की गौवंश तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

खरगोन : मध्यप्रदेश की खरगोन पुलिस ने गौवंश तस्करी के ख्रिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 अवैध गौवंश को मुक्त कराया है। पुलिस की ओर से मुहैया कराई गई जानकारी के अनुसार महेश्वर थाना पुलिस ने अवैध गौवंश के परिवहन में उपयोग किए गए तीन ट्रक व एक अन्य वाहन को जब्त भी किया है।
पुलिस अधीक्षक खरगोन धर्मराज मीना की ओर से समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस व थाना प्रभारियों को इस प्रकार के अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई करने हेतु आदेशित किया गया है। इसी तारतम्य में महेश्वर थाना पुलिस ने 22 जून को इस संबंध में प्राप्त सूचना पर कार्रवाई की।
थाना महेश्वर को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि पंजाब के अमृतसर से तीन ट्रक तथा एक अन्य वाहन में गौवंश महाराष्ट्र के सोलापुर ले जाए जा रहे है। पुलिस को पता चला कि गौवंश को वध हेतु वहां ले जाया जा रहा है। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा एबी रोड़ पर काकडदा चौकी के पास चेंकिग की गई। इसी दौरान सूचना के अनुसार चारों वाहनों को रोका गया ।
पुलिस टीम द्वारा रोके गए वाहनों की तलाशी लेने पर वाहनों में बंधी तिरपाल को खोलकर चेक करते समय गौवंश मिले। सभी गौवंश को क्रूरतापूर्वक भरा हुआ था। पुलिस टीम द्वारा आराेपियों के कब्जे से 50 गौवंश मुक्त कराए गए। मामले में 11 आरोपियाें पर संबंधित अधिनियमों में प्रकरण दर्ज किए गए। पुलिस ने नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गौवंश को बाल गोपाल गौशाला निमरानी मे सुपुर्द किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *