गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

खट्टर ने सड़कों के सुधार के लिए 25 करोड़ की मंजूरी दी

चंडीगढ़ : मनोहर लाल खट्टर ने हिसार जिला के उकलाना में सात ओडीआर सड़कों की विशेष मरम्मत और सुधार के लिए 25 करोड़ रुपये खर्च की प्रशासनिक मंजूरी दी है। आधिकारिक प्रवक्ता ने गुरुवार बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों से उत्पादन को बाजार केंद्रों, तहसील मुख्यालयों, प्रखंड विकास मुख्यालयों, रेलवे स्टेशनों आदि तक पहुंच प्रदान करने वाली सड़कों को अन्य जिला सड़कें (ओडीआर) के रूप में जाना जाता है।
उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं में अनुमानित लागत में 2.26 किलोमीटर तक फैली गांव कंदुल से किनाला सड़क का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण पर 2.75 करोड़ ,गांव फरीदपुर से भैणी बादाशपुर तक, 3.52 किमी लंबी सड़क पर 1.75 करोड़ , गांव दौलतपुर से खेदड़ वाया इस्सरहेड़ी 9.33 किमी लंबी सड़क पर 7.64 करोड़ , उकलाना के गांव नोह में 1.520 किमी तक चौपाल से दोनों बस स्टैंड तक का पुनर्निर्माण पर 2.65 करोड़ खर्च होंगे। ग्राम चन्ना से संदलाना सड़क का सुदृढ़ीकरण, बरवाला से खरकड़ा तक सड़क की विशेष मरम्मत और गैबीपुर बबुवा हसनगढ़ लितानी सड़क का भी सुदृढ़ीकरण किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *