गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

खट्टर ने 10 ओडीआर सड़कों की मरम्मत को दी मंजूरी

चंडीगढ़ : मनोहर लाल खट्टर ने सोमवार कैथल जिला के गुहला में 10 अन्य जिला सड़कों (ओडीआर )सड़कों की मरम्मत और सुधार के लिये प्रशासनिक मंजूरी दी है। इस परियोजना पर 8.76 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत आयेगी। इन सड़कों से उत्पादन के क्षेत्रों और उन्हें बाजार केंद्रों, तहसील मुख्यालयों, ब्लॉक विकास मुख्यालयों, रेलवे स्टेशनों आदि तक पहुंच आसान हो जायेगी।
आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया परियोजनाओं में गांव थेह मुकरिया से भूना तक सड़क का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य, गांव जोधवा के लिये लिंक रोड का चौड़ीकरण, ग्राम सारोला से खम्हेरा सड़क का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण, भागल-बलबेड़ा-थेह न्यूल-चीका-कैथल रोड से भैणी साहिब गुरुद्वारा तक ग्रामीण सड़क का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण, नग्गल गांव से गोघ संपर्क सड़क का उन्नयन, गांव गुहला खरकां से थेह भूटाना सड़क का सुदृढ़ीकरण, तथा कैथल जिले में नागल से लैंडर पीरजादा सड़क का सुदृढ़ीकरण सहित तीन अन्य सड़कें भी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *