गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

खट्टर हिंसा रोकने में नाकाम

जयपुर : अशोक गहलोत ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर पर हरियाणा में हो रही हिंसा को रोकने में नाकाम रहने का आरोप लगाते हुए कहा है कि इस कारण वह अब सिर्फ लोगों का ध्यान भटकाने के लिए बयानबाजी कर रहे हैं। गहलोत ने आज सोशल मीडिया पर कहा कि खट्टर मीडिया में बयान देते हैं कि राजस्थान पुलिस की हरसंभव मदद करेंगे परन्तु जब हमारी पुलिस नासिर-जुनैद हत्याकांड के आरोपियों को गिरफ्तार करने गई तो हरियाणा पुलिस ने कोई सहयोग नहीं किया बल्कि राजस्थान पुलिस पर एफआईआर तक दर्ज कर ली। उन्होंने कहा कि जो आरोपी फरार हैं उन्हें तलाशने में हरियाणा पुलिस राजस्थान पुलिस का सहयोग नहीं कर रही। खट्टर हरियाणा में हो रही हिंसा को रोकने में नाकाम रहे और अब सिर्फ लोगों का ध्यान भटकाने के लिए इस तरह के बयान दे रहे हैं जो उचित नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *