गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

खट्टर ने करनाल में सांझा बाजार का किया उदघाटन

चंडीगढ़ : मनोहर लाल खट्टर ने शनिवार को महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए करनाल में पहले सांझा बाजार का आज उद्घाटन किया। खट्टर ने अपने संबोधन में कहा कि इन समूहों की महिला सदस्यों को स्थायी आधार पर अपनी आजीविका कमाने के लिए इस नियमित बाजार में एक मंच पाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि पहले चरण में छह जिलों में सांझा बाजार के लिए जगहों को चिन्हित कर लिया है। पहले चरण में बनने वाले इन सांझा बाजारों में हर एक में दस कैबिन बनाए जाएंगे और आने वाले समय में आवश्यकता पड़ने पर बढ़ाए जाएंगे। इन कैबिनों का प्रत्येक दिन का किराया मात्र सौ रुपये होगा।
उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के तहत पूरे प्रदेश में 58 हजार ग्रुप बनाए गए हैं। इन समूहों में छह लाख महिलाएं सदस्यों के रूप में आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर है। इनमें एक लाख महिलाएं ऐसी हैं, जिनकी वार्षिक आय एक लाख रुपये से कम है। इसी चरण पर केंद्र सरकार की ड्रोन दीदी योजना के अनुसार प्रदेशभर में पहले चरण में 500 महिलाओं को ड्रोन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *