गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

खट्टर ने करनाल में हॉकी स्टेडियम का किया निरीक्षण

चंडीगढ़ : मनोहर लाल खट्टर ने करनाल प्रवास के दौरान रविवार कैलाश गांव में बने राष्ट्रीय स्तर के हॉकी स्टेडियम का निरीक्षण किया । खट्टर ने कहा कि जल्द ही हाकी स्टेडियम का लोकार्पण किया जायेगा। उन्होंने हॉकी खिलाडिय़ों को नए स्टेडियम के बनने की शुभकामनाएं एवं बधाई दी और कहा कि इस स्टेडियम में खिलाड़ी बेहतरीन तरीके से अभ्यास करके राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेलों में प्रदेश और देश का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खेलों को बढ़ावा दे रही है। अब गांवों में खिलाडिय़ों को आधुनिक खेल सुविधाएं दी जा रही हैं ताकि खिलाड़ी अपने गांव में ही बेहतर अभ्यास कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *