गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

खट्टर 2000 करोड़ की 146 परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

चंडीगढ़ : मनोहर लाल खट्टर 24 जनवरी को हिसार से लगभग 2000 करोड़ रुपये से अधिक की 146 परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। यह जानकारी सोमवार को एक विज्ञप्ति में दी गयी। ये परियोजनायें शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और सिंचाई एवं जल प्रबंधन पर केंद्रित हैं। इन परियोजनाओं में 1370 करोड़ रुपये की 75 परियोजनाओं का शिलान्यास तथा 712 करोड़ रुपये की 71 परियोजनाओं का उद्घाटन शामिल है। मुख्यमंत्री द्वारा 10 बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया जायेगा। शेष परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास अन्य जिलों में केंद्रीय मंत्री, हरियाणा कैबिनेट मंत्रियों, सांसदों एवं विधायकों द्वारा किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *