चंडीगढ़ : मनोहर लाल खट्टर 28 जनवरी पानीपत से इलेक्ट्रिक सिटी बस सेवा का शुभारम्भ करेंगे। इस पहल का उद्देश्य न केवल नौ शहरों के निवासियों को सुगम परिवाना का लाभ पहुंचाना है, बल्कि शून्य प्रदूषण सुनिश्चित करके पर्यावरणीय स्थिरता में भी योगदान देना है। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा 29 जनवरी जगाधरी, यमुनानगर से सिटी बस सेवा का उद्घाटन करेंगे।यह जानकारी शनिवार एक आधिकारिक प्रवक्ता ने यहाँ दी। उन्होंने बताया कि पानीपत और जगाधरी में लॉन्च के बाद, सरकार प्रदेश के पंचकुला, अंबाला, सोनीपत, रेवाड़ी, करनाल, रोहतक और हिसार सहित कुल साथ सात अतिरिक्त शहरों` में इलेक्ट्रिक सिटी बस सेवा शुरू करेगी। इन सभी नौ शहरों में सिटी बस सेवा की शुरुआत जून तक पूरी होने की उम्मीद है।
गौरतलब है कि खट्टर ने 2023 के अपने बजट भाषण में घोषणा की थी कि सरकार हरियाणा के नगर निगमों वाले नौ शहरों और रेवाडी शहर में सिटी बस सेवा शुरू करेगी और गुरुग्राम, मानेसर और फरीदाबाद में मौजूदा सिटी बस सेवाओं का विस्तार करेगी। इस घोषणा को तीव्रता से क्रियान्वित करते हुए परिवहन विभाग ने रिकॉर्ड समय में इस परियोजना को सफलतापूर्वक लागू किया है, जिससे यह पूरे देश में किसी भी राज्य द्वारा शुरू की गयी एक अनूठी परियोजना बन गयी है।
उन्होंने कहा कि 450 अत्याधुनिक, वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसों के बेड़े के साथ, 12 वर्षों से अधिक समय की 2450 करोड़ रुपये की यह परियोजना प्रदूषण रहित पर्यावरण की दिशा में एक बड़ा कदम है।
खट्टर पानीपत से इलेक्ट्रिक सिटी बस सेवा का करेंगे शुभारम्भ
