नई दिल्ली : यात्री वाहन बनाने वाली कंपनी किआ ने कॉम्पैक्ट एसयूवी सेल्टोस को अब 1.5 लीटर डीजल इंजन के साथ छह स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन में पेश किया है जिसकी शुरूआती कीमत 12 लाख रुपये है। कंपनी ने आज यहां कहा कि बीते साल इस फ्लैगशिप एसयूवी का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च किया गया था। अब इसके 1.5-लीटर डीजल इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन पेश किया गया है। डीजल मैनुअल संस्करण की एक्स शोरूम कीमत 12 लाख रुपए से लेकर 18.28 लाख रुपए तक है।
नया 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स अब एचटीई, एपटीके, एचटीके प्लस, एचटीएक्स और एचटीएक्स प्लस डीजल संस्करण उपलब्ध है। सेल्टोस दो पेट्रोल और एक डीजल इंजन विकल्प के साथ आती है। इनमें पहला 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन है । इसमें 6-स्पीड मैनुअल या सीवीटी का विकल्प मिलता है। वहीं दूसरा 1.5-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन है। इस इंजन को 6-स्पीड आईएमटी (क्लचलेस मैनुअल) और वैकल्पिक 7-स्पीड डुअल क्लच ट्रांसमिशन (डीसीटी) के साथ जोड़ा गया है। इसके अलावा तीसरा 1.5-लीटर डीजल इंजन शामिल है। इसके साथ 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन का विकल्प फिर से पेश किया गया है।
किआ सेल्टोस डीजल संस्करण में मिला मैनुअल ट्रांसमिशन
