गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

किआ 4 जुलाई को करेगी नई सेल्‍टोस का अनावरण

नई दिल्ली : यात्री वाहन बनाने वाली कंपनी किआ इंडिया ने 4 जुलाई को नई सेल्‍टोस का अनावरण करने की घोषणा की है। कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि अपने नए अवतार में सेल्‍टोस एक नए डिजाइन और सेगमेंट के उन्‍नत सेगमेंट-अग्रणी फीचर्स से सुसज्जित होगी। नई सेल्‍टोस फ‍िर इस सेगमेंट को एक नया रूप देने के लिए तैयार है। किआ नई सेल्‍टोस का टीजर जारी किया किआ ने अगस्‍त 2019 में सेल्‍टोस को लॉन्‍च करने के साथ भारतीय बाजार में प्रवेश किया था और भारत के नए युग के उपभोक्‍ताओं का दिल जीता लिया। 46 महीने में सेल्‍टोस 5 लाख बिक्री का आंकड़ा तेजी से पार करने वाली एसयूवी बन गई। वर्तमान में, 3.78 लाख सेल्‍टोस भारतीय सड़कों पर चल रही हैं, जो किआ इंडिया की कुल घरेलू संख्‍या का 53 प्रतिशत है। कंपनी ने दुनियाभर के करीब 90 से ज्‍यादा बाजारों में 1.39 लाख सेल्‍टोस का निर्यात भी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *