गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अपहृत किशाेरी का अपहर्ता गिरफ्तार

देहरादून/टिहरी : उत्तराखंड के टिहरी जनपद से अपहृत एक नाबालिग किशोरी को स्थानीय पुलिस ने सकुशल जम्मू कश्मीर से बरामद कर लिया है। उसके अपहरणकर्ता को भी पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली। पुलिस प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि थाना लंबगांव अन्तर्गत, ग्राम झेरपधार पट्टी रैका निवासी एक महिला ने 24 फरवरी को नाबालिग किशोरी के बिना बताए घर से जाने की लिखित सूचना दी। इस पर मुकदमा दायर कर, क्षेत्राधिकारी, चंबा के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई।

जिसने विभिन्न सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन और मुखबिरों की सूचनाओं के आधार पर उक्त किशोरी को बीते गुरुवार जम्मू से सकुशल बरामद कर लिया। प्रवक्ता ने बताया कि किशोरी को अपहरण कर ले जाने वाले अपहर्ता विपिन कुमार, निवासी रोलाकोट, पट्टी रैका, थाना लमगांव, जनपद टिहरी गढ़वाल को भी गिरफ्तार किया गया है। जिसे टिहरी लाकर न्यायालय में आज पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *