सूरत : गुजरात के सूरत शहर में दो अलग-अलग क्षेत्रों में दो नाबालिग लड़कियों के अपहरण के मामले सामने आए हैं। पुलिस ने बुधवार को बताया कि लिंबायत क्षेत्र में शिकायतकर्ता की 13 साल की पुत्री को कोई अज्ञात व्यक्ति अपहृत करके ले गया है तथा कतारगाम क्षेत्र में 17 साल किशोरी को त्रिकमपुरी गो बावा (25) शादी का लालच देकर अपहृत कर ले गया। इन घटनओं की प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। पुलिस ने मामले दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है।
