प्रताप गढ़ : उत्तर प्रदेश के प्रताप गढ़ जिले में अपहरण की घटना का पुलिस ने शनिवार को सफल अनवरण करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया । पुलिस अधीक्षक के मीडिया सेल पर जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार दिनांक 29 दिसंबर को दोपहर में थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम भुपियामऊ निवासी अधिवक्ता दुर्ग विजय सिंह के भतीजे दीपक सिंह (23) का अपहरण कर लिया गया था। दीपक को उसके घर पर से कार सवार 04 अज्ञात आरोपियों द्वारा अपहरण कर ले जाने के प्रकरण में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर में मु0अ0सं0 890/23 धारा 364 भादवि बनाम 04 अज्ञात व्यक्तियों के अभियोग पंजीकृत किया गया था
घटना की गम्भीरता तथा उच्चाधिकारियों द्वारा प्राप्त निर्देशों के अनुरूप इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार एवं मुखबिर की सूचना पर एसटीएप मुख्यालय लखनऊ पुलिस उपाधीक्षक धर्मेश कुमार शाही से सम्पर्क कर घटना के सफल अनावरण एवं अपृहत की सकुशल बरामदगी हेतु सहयोग प्राप्त कर एसटीएफ लखनऊ टीम द्वारा संयुक्त रूप से जनपद लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन के पास से थाना कोतवाली नगर के मु0अ0सं0 890/23 धारा 364 भादवि से संबंधित 04 अपहरणकर्ताओं को घटना में प्रयुक्त 01 अर्टिगा कार(नीला रंग) के साथ गिरफ्तार किया गया जबकि 01 आरोपी मौके से फरार हो गया । तथा अपृहत दीपक सिंह को सकुशल पुलिस टीम द्वारा बरामद किया गया ।फरार अभियुक्त को चिन्हित कर लिया गया है शीघ्र ही गिरफ्तारी सुनिश्चित की जायेगी
पूछने पर गिरफ्तार अपहरणकर्ताओं ने बताया कि पैसों के लिए अपृहत दीपक सिंह का अपहरण कर इसी बरामद अर्टिगा कार में बैठा कर ले आये थे तथा बरामद मोबाइल फोन से अपृहत के घर वालों से सम्पर्क कर पैसों की मांग कर रहे थे । गिरफ्तार अभियुक्तों में रंजीत यादव पुत्र सुरेश चन्द्र यादव निवासी ग्राम पटखौली पो0 टेउगा, थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ़ , धीरज कुमार शर्मा पुत्र स्व0 देव नारायण शर्मा निवासी ग्राम – मिसिद्दीपुर थाना दिलीपपुर जनपद प्रतापगढ, चन्दन यादव पुत्र विजय प्रकाश यादव निवासी ग्राम – दीवानगंज पो0 शीतलागंज थाना कन्धई जनपद प्रतापगढ़ और मो0 असगर अली पुत्र मुनीर अहमद निवासी सड़क खदौउवा पुर थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ़ के निवासी है।
अपहरण खुलासा: चार आरोपी गिरफ्तार
