गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दो की कुल्हाड़ी से प्रहार कर हत्या

सीहोर : मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के शाहगंज थाना क्षेत्र में आज एक युवक ने अपनी पत्नी और तीन वर्षीय मासूम बेटे की कुल्हाड़ी से प्रहार कर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार ग्राम सरदार नगर के गणेश राम विश्वकर्मा (30) ने अपनी पत्नी मोना और तीन वर्ष के पुत्र वेदांत को कुल्हाड़ी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना का कारण अभी अज्ञात बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक मानसिक रूप से बीमार चल रहा था। पुलिस मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *