देवरिया : उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री तथा विधायक जय प्रकाश निषाद ने शनिवार को कहा कि मोदी सरकार में में राजा अब गरीबों के पेट से पैदा हो रहे हैं! जिसका उदाहरण देश की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्म हैं।
निषाद ने यहां रूद्रपुर तहसील के तिवई शक्ति केन्द्र पर आयोजित संगोष्ठी में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यो का केन्द्र बिन्दु हमेशा गरीब रहता है, इसलिये मोदी सरकार की योजनाएं गरीबों के हित की आती है। जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण आयुष्मान योजना,मुफ्त राशन,जनधन योजना,उज्जवला योजना,स्वनिधि योजना,किसान सम्मान निधि जैसी अनेक योजनाएं है।
उन्होंने कहा “ मोदी सरकार में राजा अब राजा के पेट से नही बल्कि गरीब के पेट से राजा पैदा होता है, जिसका उदाहरण है कि समाज के सबसे निचले तबके अनुसूचित जनजाति के एक गरीब परिवार की द्रोपदी मुर्मू को देश का राष्ट्रपति बनाया है तथा प्रधानमंत्री मोदी ने पिछड़े वर्ग के फागु चौहान तथा अनुसूचित वर्ग के लक्ष्मण आचार्य जो गरीब परिवार से आते है उनको राज्यपाल बनाने का काम किया है। आज मोदी सरकार में पदम् पुरस्कार बड़े आदमियों तक नहीं रहा बल्कि आम लोगों तक पहुंच गया है। मोदी सरकार के इन्हें कामों से जिससे देश एक नयी दिशा में जा रहा है।”
मोदी सरकार में गरीबों के पेट से पैदा हो रहे राजा
