जम्मू : जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में मारवाह की पहाड़ियों में गुरुवार को सेना का एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें तीन लोग सवार थे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सेना के एएलएच ध्रुव हेलिकॉप्टर ने किश्तवाड़ से मारवाह के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन इसके तुरंत बाद माचना गांव में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उन्होंने बताया कि पुलिस और सेना की टीमें घटनास्थल के लिए रवाना हो गयी हैं। दुर्घटना के समय हेलिकॉप्टर में तीन लोग सवार थे, जिनके बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं मिली है। घटना के विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।
