कोटा : राजस्थान के कोटा में नीट प्रवेश की तैयारी कर रही एक और छात्रा ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।पुलिस सूत्रों के अनुसार कोटा के तलवंडी में हॉस्टल में रहकर नीट की कोचिंग की तैयारी कर रही एक छात्रा राशि जैन (19) ने फांसी के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली जिसके शव को पोस्टमार्टम के बाद आज उसके परिवार जनों को सौंप दिया।
सूत्रों ने बताया कि मृतका काफी दिनों से बीमार रहती थी जिसकी वजह से वह तनाव में थी। उसका अगले महीने 7 मई को नीट-जीए का एग्जाम था जिसकी वजह से भी संभवतः वह तनाव में थी। छात्रा राशि जैन मूल रूप से। मध्य प्रदेश के सागर की रहने वाली है। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोचिंग छात्रा के पास से कोई मृत्यु पूर्व लिखा सुसाइड नोट बरामद नहीं होने के कारण उसकी मृत्यु के असली कारणों का पता नहीं चल पाया है।
कोटा : छात्रा ने की आत्महत्या
