कोटा : राजस्थान में कोटा के रेलवे कालोनी पुलिस ने आज प्राणघातक हमले के आरोपी एक इनामी शातिर बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पुलिस अधीक्षक (शहर) शरद चौधरी ने गुरुवार को बताया कि 25 अगस्त की तड़के रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र के तुल्लापुरा निवासी जाकिर हुसैन उर्फ़ बच्चा (22) अपने चार-पांच साथियों के साथ दो मोटरसाइकिलों से एक दुकानदार के यहां पहुंचा और हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया और सभी फरार हो गए थे।
इस मामले में शाकिर हुसैन उर्फ़ बच्चा के खिलाफ प्राणघातक हमले का मुकदमा दर्ज किया गया था लेकिन वह घटना के बाद से ही वह फरार था जिस पर पुलिस ने 20 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। श्री चौधरी ने बताया कि रेलवे कॉलोनी थाना पुलिस ने उप अधीक्षक खींव सिंह के नेतृत्व में शाकिर हुसैन उर्फ़ बच्चा को गुरुवार को भीमगंजमंडी क्षेत्र से जिला विशेष पुलिस व साइबर सैल की मदद से गिरफ्तार कर लिया।उसके खिलाफ कोटा के रेलवे कॉलोनी, भीमगंजमंडी थाने में गंभीर प्रकृति के 11 आपराधिक मुकदमे पहले से ही दर्ज हैं।
कोटा : इनामी शातिर बदमाश गिरफ्तार
