गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कोविड मामले 10 हजार से नीचे

नई दिल्ली : देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड संक्रमण के 1000 से कम नए मामले सामने आए हैं और इसके साथ ही संक्रमित व्यक्तियों की कुल संख्या 10 हजार से नीचे हो गयी है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को यहां बताया कि देश में पिछले 24 घंटे के दौरान 865 नये लोग कोविड संक्रमित हुए हैं। इसके साथ ही कोविड संक्रमितों की संख्या 9092 रह गयी है और संक्रमण दर 0.64 प्रतिशत दर्ज की गई है। मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में 1948 व्यक्ति कोविड संक्रमण से उबर गए हैं। स्वस्थ होने की दर 98.79 प्रतिशत है। इसी अवधि में 135873 कोविड संक्रमण परीक्षण किए गए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 1050 कोविड टीके लगाए गए हैं। इसके साथ ही देश में 220.66 करोड़ से अधिक कोविड टीके लगाए जा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *