गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कोविड मामले 33 हजार से अधिक

नई दिल्ली : देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड संक्रमण के तीन हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं और इसके साथ ही संक्रमित व्यक्तियों की कुल संख्या 33 हजार से अधिक हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को यहां बताया कि देश में पिछले 24 घंटे के दौरान 3611 नये लोग कोविड संक्रमित हुए हैं। इसके साथ ही कोविड संक्रमितों की संख्या 33232 हो गयी है और संक्रमण दर 2.08 प्रतिशत दर्ज की गई है। मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में 6587 व्यक्ति कोविड संक्रमण से उबर गए हैं। स्वस्थ होने की दर 98.74 प्रतिशत है। इसी अवधि में 173263 कोविड संक्रमण परीक्षण किए गए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 1930 कोविड टीके लगाए गए हैं। इसके साथ ही देश में 220.66 करोड़ से अधिक कोविड टीके लगाए जा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *