गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

रायबरेली के एम्स में बनाया कोविड सेंटर

रायबरेली : उत्तर प्रदेश के रायबरेली के मुंशीगंज में स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में कोविड सेंटर बनाया गया है। जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने मंगलवार को कहा कि जनता को कोरोना वायरस से घबराने की जरूरत नहीं है, कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए मास्क का प्रयोग जरूर करें तथा सामाजिक दूरी का पालन करते हुए स्वास्थ्य प्रोटोकॉल अपनाएं और अपने-अपने घरों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रखे।
जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में कोरोना आदि के इलाज की समुचित व्यवस्था है। इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ने कोविड के सम्भावित खतरों से बचाव के उपायों के दृष्टिगत रखते हुए आज एम्स में बने कोविड-19 सेंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण समय ऑक्सीजन प्लाट और कोविड-19 कक्ष में लगे बेडों में ऑक्सीजन आदि का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा किया।

निरीक्षण के दौरान कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए सभी व्यवस्थाएं दुरूस्त पाई गई। एम्स संस्थान के निदेशक डॉ अरविन्द राजवंशी ने बताया कि लोगों को घबराने की आवश्यकता नहीं है, लेकिन सुरक्षा सर्वोपरि है। लोगों को मास्क लगाकर कोविड नियमों का पालन किया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि एम्स में कोविड संक्रमण से सम्बन्धित सभी उपकरण उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *