गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

केपी ग्रीन इंजीनियरिंग ने एसएमई आईपीओ के लिए दाखिल डीआरएचपी

अहमदाबाद : केपी ग्रीन इंजीनियरिंग लिमिटेड ने एसएमई आईपीओ के लिए ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) दाखिल किया है। कंपनी की ओर से शुक्रवार को यहां जारी बयान के अनुसार फैब्रिकेटेड और हॉट-डिप गैल्वनाइज्ड स्टील उत्पाद बनाने वाले गुजरात स्थित केपी समूह का हिस्सा केपी ग्रीन इंजीनियरिंग लिमिटेड ने प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) के माध्यम से धन जुटाने के लिए मुंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के पास अपना डीआरएचपी दायर किया है।
प्रति इक्विटी शेयर पांच रुपये अंकित मूल्य वाला यह आईपीओ पूरी तरह से 1.316 करोड़ शेयरों का पूरी तरह से नया निर्गम है जिसमें बिक्री का कोई प्रस्ताव नहीं है। केपी एनर्जी लिमिटेड के 2016 में 6.44 करोड़ रुपये जुटाने के लिए आने के बाद केपी ग्रीन इंजीनियरिंग केपी समूह की तीसरी पेशकश है और पूर्ववर्ती केपीआई ग्लोबल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड अब केपीआई ग्रीन एनर्जी लिमिटेड है जो 2019 में 39.94 करोड़ रुपये जुटाने के लिए आईपीओ के लिए आई थी।
इस नए निर्गम से प्राप्त 156.14 करोड़ रुपये आय का उपयोग एक नई विनिर्माण इकाई स्थापित करने के लिए पूँजीगत व्यय को आंशिक रूप से वित्तपोषित करने के साथ अपनी वर्तमान उत्पादन क्षमताओं का विस्तार करने, वर्तमान उत्पाद पोर्टफोलियो का विस्तार करने और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *