गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कुडू मौत मामला : दो और छात्र गिरफ्तार

कोलकाता : छात्र स्वप्नदीप कुंडू की रहस्यमय मौत के आरोपी पश्चिम बंगाल के जादवपुर विश्वविद्यालय के दो और छात्रों को कोलकाता पुलिस ने रातभर पूछताछ करने के बाद रविवार को गिरफ्तार कर लिया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बंगाली भाषा ऑनर्स के प्रथम वर्ष के 18 वर्षीय छात्र स्वप्नदीप कुंडू की गत गुरुवार को हुई मौत में कथित भूमिका के लिए गिरफ्तार किए गए छात्रों में अर्थशास्त्र के द्वितीय वर्ष के छात्र दीपशेखर दत्ता और समाजशास्त्र के द्वितीय वर्ष के छात्र मनोतोष घोष शामिल थे। गुरुवार की सुबह नादिया जिला.
पीड़ित छात्र बुधवार की छात्रावास की दूसरी मंजिल से गिर गया गया था और दक्षिण कोलकाता के केपीसी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी थी। सूत्रों के मुताबिक ताजा गिरफ्तारी जेल में बंद पूर्व छात्र सौरभ चौधरी से पूछताछ के बाद की गई। गौरतलब है कि शनिवार को यहां की एक अदालत के आदेश के बाद वह इस समय 10 दिनों की पुलिस हिरासत में है।
सौरभ ने 2022 में गणित में एमएससी उत्तीर्ण की थी और छात्रावास समिति के सदस्यों में से एक था। वह परिसर में ‘अवैध रूप से’ रहता था। आरोप है कि तथाकथित मेस समिति बहुत शक्तिशाली है और प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए छात्रावास के आवंटन का फैसला वही लेती है।
एक छात्र ने आरोप लगाया कि स्वप्नदीप कुंडू मनोतोष घोष के ‘आश्रय’ में था क्योंकि उसने कुंडू के लिए छात्रावास सुविधा की सिफारिश की थी। जादवपुर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के महासचिव पार्थ प्रतिम रॉय ने आरोप लगाया कि वे सभी पूर्व छात्रों को बाहर निकालने के लिए लंबे समय से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, जिन्हें कथित तौर पर ‘सुरक्षा’ मिलती है और वे अवैध रूप से छात्रावास में रहते हैं।
इस बीच पश्चिम बंगाल बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अधिकारी रविवार को नादिया के बगुला में स्वप्नदीप के घर गए और शोक संतप्त परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। परिजनों ने उनकी मौत के लिए आपराधिक साजिश के तहत जेयू पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
एक मीडिया रिपोर्ट में रविवार को कहा गया कि केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय कुछ विश्वविद्यालयों के लिए उत्कृष्ट संस्थानों (आईओई) की स्थिति के संबंध में एक विशेषज्ञ पैनल और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा की गई कुछ सिफारिशों पर भी चर्चा कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *