गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कुकी विद्रोहियों ने की पुलिस कमांडो की हत्या

इम्फाल : मणिपुर में टेंग्नौपाल जिले के मोरे शहर में बुधवार को संदिग्ध कुकी विद्रोहियों के हमले में एक पुलिस कमांडो की मौत हो गयी और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक कमांडो की पहचान सोमोरजीत के रूप में हुई है। कुकी विद्रोहियों ने भारी हथियारों के साथ मोरेह में विभिन्न सुरक्षा चौकियों पर हमले किया।कुकी विद्रोहियों ने रॉकेट चालित ग्रेनेड, स्नाइपर राइफल और भारी मशीनो का इस्तेमाल किया और सुरक्षा कर्मियों के कब्जे वाली कई इमारतों को नष्ट कर दिया।
मोरेह में तैनात असम राइफल्स के कुछ जवानों को भी हथियारबंद बदमाशों ने मोरेह के आस पास आने से रोक दिया। इससे पहले मणिपुर पुलिस के एक एसडीपीओ की कुकी विद्रोही ने गोली मारकर हत्या कर दी थी । गौरतलब है कि एसडीपीओ आनंद की 31 अक्टूबर 2023 को कथित तौर पर हत्या करने वाले खोंगसाई ने पहले असम रेजिमेंट में काम किया था। पुलिस द्वारा पकड़ा गया दूसरा कुकी उग्रवादी जिसकी पहचान मेट के रूप में हुई है, वह टेंग्नौपाल भाजपा का कोषाध्यक्ष था।
भाजपा मणिपुर ने कहा कि मेट को पार्टी से निलंबित कर दिया गया है। कुकी विद्रोहियों द्वारा मैतेई पर तीन मई 2023 को हमला करने और सभी घरों को नष्ट करने के बाद मोरे में तनाव जारी रहा। कुकी को छोड़कर अन्य सभी समुदाय अब मोरेह में रह रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *