जींद : हरियाणा में जींद जिले के करसोला गांव में कल रात एक मज़दूर ने पेड़ से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मूल रूप से बिहार के पूर्णिया जिले के गांव भगाचापू के निवासी सुतरू (40) का शव सुबह उनके कमरे के पास एक पेड़ पर लगे फंद से लटकता मिला। सुतरू के साथियों ने बताया कि सुतरू रीपर पर मज़दूरी करता था। वह लोग रात को खाना खाकर सो गये थे और तब तक कुछ नहीं था। उन्हें नहीं पता सुतरू ने यह कदम क्यों उठाया। जुलाना पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
