गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

इटावा में मजदूर के घर आग, 13 मवेशी जिंदा जले

इटावा : उत्तर प्रदेश में इटावा जिले के इकदिल इलाके में एक मजदूर के घर आग लगने से 13 मवेशियों की जल कर मौत हो गई है जबकि छह अन्य घायल हो गए। आग की इस घटना में मजदूर के घर में रखा सामान भी स्वाहा हो गया। जिलाधिकारी ने आग से हुए नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजा देने की बात भी कही है। पशुपालन विभाग के अधिकारियों को जिलाधिकारी में इस बात के निर्देश दिए हैं कि जो मवेशी जन करके घायल हुए हैं उनका उपचार किया जाए ताकि वह दुरस्त हो सके। आग की घटना की जानकारी मिलने के बाद मुख्यालय से जिलाधिकारी अवनीश राय,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह और उप जिलाधिकारी विक्रम सिंह राघव मौके पर पहुंचे।

प्रशासनिक अधिकारियों के साथ में पशुपालन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बराखेडा गांव निवासी पूरन सिंह के छप्पर में बीती रात आग लगने से 11 बकरियां एवं दो पड़िया की मृत्यु हो गयी जबकि चार बकरियां और दो पडियां घायल हो गयी। पशु चिकित्सा अधिकारी डीके पांडे बताते हैं कि आग लगने के कारण छह मवेशी 80 फीसदी जल करके घायल हुए हुए हैं जिनका डॉक्टरों की टीम उपचार करने में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *