जालंधर : पंजाब में जालंधर के सहायक आयुक्त उत्पाद शुल्क,जालंधर पश्चिम रेंज, नवजीत सिंह ने बुधवार को कहा कि चुनाव आयोग के निर्देश के अनुपालन में विभाग ने सतलुज नदी के किनारों पर स्थित कई गांवों में छापेमारी कर लगभग 5750 किलोग्राम लाहन (कच्ची शराब) कर बरामद कर नष्ट कर दिया।
श्री सिंह ने बताया कि अवैध शराब पर अंकुश लगाने के लिये जारी अभियान के तहत आज गांव मेओवाल, भोलेवाल, माओ साहिब, ढगरा, संगोवाल के पास सतलज नदी तट पर छापेमारी की गयी।
उन्होंने बताया कि सरवन सिंह एक्साइज इंस्पेक्टर नूरमहल जालंधर वेस्ट द्वारा बुर्ज तगारा, एक्साइज पुलिस स्टाफ के साथ, छापेमारी के दौरान दो ड्रम प्रत्येक 200 किलोग्राम, पांच लावारिस प्लास्टिक तिरपाल (प्रत्येक 400 किलोग्राम) जिसमें कुल लगभग 2500 किलोग्राम लाहन और एक रबर ट्यूब जिसमें लगभग 150 बोतलें अवैध शराब को लावारिस हालत में बरामद कर मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
इसी प्रकार गांव मुंडी शहरियां के पास सतलुज नदी तट के दूसरी तरफ एक अन्य तलाशी अभियान में साहिल रंगा, आबकारी निरीक्षक ने आबकारी पुलिस कर्मचारियों और थाना लोहियां के साथ छापेमारी के दौरान पांच लावारिस प्लास्टिक तिरपाल (प्रत्येक लगभग 500 लीटर) दो लोहे के ड्रम (प्रत्येक 200) लीटर लगभग), एक प्लास्टिक ड्रम (लगभग 200 लीटर), एक प्लास्टिक ड्रम (लगभग 100 लीटर) और एक प्लास्टिक कैन (लगभग 50 लीटर), जिसमें दो लोहे के ड्रम, एक प्लास्टिक ड्रम, एक प्लास्टिक केन और दो प्लास्टिक की बाल्टी के साथ कुल लगभग 3250 किलोग्राम लाहन बरामद किया और मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
जालंधर में लाहन बरामद
